logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि, 2014 की तुलना में पांच गुना बढ़ोतरी


नई दिल्ली: देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2014 के 35 गीगावाट से पाँच गुना बढ़कर 197 गीगावाट से अधिक हो गई है। इसमें बड़ी जल विद्युत सुविधाओं से उत्पन्न बिजली शामिल नहीं है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

मंत्रालय ने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश की नवीकरणीय ऊर्जा विकास की कहानी दुनिया में सबसे तेज़ और सबसे प्रगतिशील है, जो गति से लेकर प्रणाली की मज़बूती और विस्तार से लेकर स्थायी एकीकरण तक विकसित हो रही है। 

चालू वर्ष में, केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसियों ने 5.6 गीगावाट के लिए बोलियाँ लगाई हैं, जबकि राज्य एजेंसियों ने 3.5 मेगावाट के लिए बोलियाँ लगाई हैं। इसके अतिरिक्त, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ता इस वर्ष लगभग छह गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने की संभावना रखते हैं। 

देखें वीडियो: