logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

RBI Governor: संजय मल्होत्रा होंगे रिजर्व बैंक के नए गवर्नर, 11 दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर के नाम का ऐलान कर दिया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय मल्होत्रा आरबीआई के नए गवर्नर होंगे। सोमवार को केंद्र सरकार ने उनके नाम की घोषणा की। मल्होत्रा 11 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में राजस्व सचिव पद पर कार्यरत मल्होत्रा वर्तमान आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास की जगह लेंगे। ज्ञात हो कि, दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

मल्होत्रा 1990 बैच के अधिकारी 

वर्तमान आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल कल यानी 10 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। जिसको देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट में नए आरबीआई प्रमुख को लेकर बैठक हुई, जिसमें कैबिनेट ने 1990 मल्होत्रा के नाम पर मुहर लगाते हुए मंजूरी दे दी। वर्तमान में मल्होत्रा राजस्व मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत है। राजस्व विभाग में आने से पहले मल्होत्रा वित्त विभाग में भी कई पदों पर रह चुके हैं। बतौर गवर्नर मल्होत्रा का तीन साल का कार्यकाल होगा।

पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री

मल्होत्रा राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग स्नातक की डिग्री ली है। इसी के साथ उन्होंने अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय से सार्वजनिक नीति यानी पब्लिक पॉलिसी पर मास्टर्स किया हुआ है। मल्होत्रा ने अपने तीस साल के प्रशासनिक करियर में केंद्र सहित राज्यों के विभिन्न मंत्रालय में काम किया है।