logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में किसानों को राहत: भारी बारिश से हुए नुकसान के लिए 144 करोड़ रुपये की निधि मंजूर


अमरावती: जुलाई से अगस्त 2025 के बीच अमरावती संभाग में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस नुकसान का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 144 करोड़ रुपये की राहत निधि स्वीकृत की है। यह राशि अगले एक सप्ताह में संबंधित किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दी जाएगी।

अमरावती संभाग में कुल 1 लाख 65 हज़ार 853 हेक्टेयर कृषि फसलों को नुकसान पहुँचा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इस नुकसान की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र दो महीने के भीतर सहायता राशि की घोषणा की है।

जिला कृषि अधीक्षक राहुल सातपुते ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रभावित किसानों को सरकार की नीतियों के अनुसार तत्काल सहायता मिले। स्वीकृत धनराशि जल्द ही सीधे उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।” इस फैसले से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।