logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी नागपुर बन रहा देश का लॉजिस्टिक्स हब, गोंडखैरी में हाईटेक लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन


नागपुर: अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच भारत में उत्पादन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तेजी से उभर रहा है। इसी कड़ी में नागपुर के गोंडखैरी में देश के बड़े एकीकृत औद्योगिक लॉजिस्टिक्स पार्कों में शामिल “गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क” का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मौजूदगी में लॉजिस्टिक्स पार्क का उद्घाटन किया गया। 

“लॉजिस्टिक्स हब” के रूप में नागपुर की पहचान अब तेजी से मजबूत होती दिखाई दे रही है। समृद्धि महामार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 की बेहतरीन कनेक्टिविटी ने नागपुर को देश के बड़े व्यापारिक और औद्योगिक नेटवर्क से सीधे जोड़ दिया है। यही वजह है कि अब बड़े स्तर पर वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स प्रोजेक्ट्स नागपुर की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

गोंडखैरी में बने अत्याधुनिक “गोदाम लॉजिस्टिक्स पार्क” करीब 105 एकड़ में फैला यह लॉजिस्टिक्स पार्क मध्य भारत के सबसे बड़े एकीकृत औद्योगिक लॉजिस्टिक्स पार्कों में शामिल है। यहां 25 लाख वर्गफुट की अत्याधुनिक “ग्रेड-ए” वेयरहाउस सुविधा विकसित की गई है।

परियोजना में एआई आधारित स्मार्ट वेयरहाउसिंग, सोलर एनर्जी सिस्टम और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और समृद्धि महामार्ग से जुड़ा यह प्रोजेक्ट करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 15 हजार रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बदलते वैश्विक हालात में नागपुर देश की सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लॉजिस्टिक्स सेक्टर में कई गुना विस्तार देखने को मिलेगा और इससे युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार होंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि माल परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने से ईंधन खर्च कम होगा, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और लॉजिस्टिक्स की लागत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिक और कम लागत वाली परिवहन व्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।