logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

बुलढाणा जिले के 1420 गाँवों की अनुमानित पैसेवारी की घोषणा, 588 गांवों में पैसेवारी 50 पैसे से भी कम


बुलढाणा: जिला प्रशासन ने इस वर्ष 2025-26 के खरीफ़ मौसम के लिए ज़िले के कुल 1420 गाँवों की अनुमानित पैसेवारी की घोषणा की है। इसके अनुसार, औसत अनुमानित पैसेवारी 52 पैसे घोषित की गई है।

ज़िले में कुल 1420 गाँव हैं और 50 पैसे से कम पैसेवारी वाले गाँवों की संख्या 588 है। जबकि 50 पैसे से अधिक पैसेवारी वाले गाँवों की संख्या 832 है। इनमें 50 पैसे से कम पैसेवारी वाले चिखली, मेहकर, लोणार, मलकापुर, जलगाँव जामोद तालुका शामिल हैं।

पैसेवारी की घोषणा के साथ ही अब इन तहसीलों के किसानों को विभिन्न प्रकार की सहायता मिलेगी। हालाँकि, यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जो तहसीलों इसमें शामिल नहीं हैं, उन्हें सरकार की ओर से सूखा सहायता नहीं मिलेगी।