logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: तुअर का भाव पहुंचा 11 हजार, सोयाबीन के दाम भी गिरे


अकोला: किसानों के पास तुअर लगभग खत्म हो गई है, लेकिन कीमतें 11,945 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं. पिछले सप्ताह 12 हजार के आंकड़े तक पहुंची तुअर के दाम अचानक दो 200 से 300 रुपये तक कम हो गये हैं.

अकोला और अकोट दोनों बाजार समितियों की एक हजार 145 क्विंटल की आवक थी. पिछले सप्ताह और शनिवार को अकोला कृषि उपज बाजार समिति में दरें 12,310 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गईं. 

उम्मीद थी कि तुअर की कीमत 13 हजार का आंकड़ा पार कर जाएगी. लेकिन सोमवार को अकोला कृषि उपज बाजार समिति में, तुअर की अधिकतम कीमत 11,945 रुपये प्रति क्विंटल थी, जबकि औसत कीमत 10,500 रुपये थी. वहीं, अकोट कृषि बाजार समिति में भी तुअर की अधिकतम दर 11 हजार रुपये और न्यूनतम 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल थी.