logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में 13 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को बेमौसम बारिश से भारी नुकसान


अमरावती: कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने बताया है कि राज्य भर में बेमौसम बारिश से 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। राज्य में सबसे अधिक 13,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल अमरावती जिले का है। नासिक में 5,800 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित है। माणिकराव कोकाटे ने बताया कि राज्य में फलों की फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। अमरावती जिले में तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश ने धारणी, चिखलदरा, भातकुली, चांदूरबाजार, अचलपूर, वरुड, मोर्शी, नांदगाव खंडेश्वर व धामणगाव रेल्वे तहसील को सबसे अधिक प्रभावित किया है।

पिछले सप्ताह धामनगांव रेलवे स्टेशन पर बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच जानवर भी मारे गए। धारणी तहसील में भारी बारिश के कारण एक गौशाला सहित 50 से अधिक मकान ढह गए। इसके अलावा जिले में 9 पशुओं की मौत हो गई है।

बेमौसम बारिश ने ग्रीष्मकालीन फसलों को प्रभावित किया है, जिससे धारणी, चिखलदरा, भातकुली, चंदुरबाजार, अचलपुर और मोर्शी तहसील में मूंग, प्याज, आम, संतरा, केला और ज्वार की ग्रीष्मकालीन फसलों को नुकसान पहुंचा है।

जिला प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि जिले के 56 गांवों में 13,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसमें अचलपुर में सबसे बड़ा 5,321 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है, जबकि चांदुर बाजार में 4,821 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है।