logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: यवतमाल में बेमौसम मौसम का कहर जारी; केला, तिल, पपीता की फसलें प्रभावित, 24 घंटे में 14.1 मिली बारिश हुई दर्ज


यवतमाल: जिले में बेमौसम बारिश का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में 14.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश से दारव्हा और महागांव तहसील में 180 हेक्टेयर में तिल, केला और पपीते की फसल प्रभावित हुई है। वणी, झरी और मारेगांव तहसील में दो जानवर की मृत्यु हुई और पांच घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मौसम विभाग ने यवतमाल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

बुधवार दोपहर से जिले में बेमौसम बारिश हो रही है। इस बीच गुरुवार सुबह भी यवतमाल शहर में झमाझम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में यवतमाल जिले में 14.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। झरी जामनी तहसील में सबसे ज्यादा 37 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सबसे कम वर्षा 2.0 महगांव तालुका में दर्ज की गई।

इसके अलावा केलापुर में 27, घाटंजी में 21.8, रालेगांव में 14.8, मारेगांव में 19.7, वणी में 19.4, नेर में 14.2, बाभुलगांव में 13.8, कलंब में 13.1 और यवतमाल में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बेमौसम बारिश से दारव्हा, झरी जामनी, मारेगांव और वणी तहसीलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं।