logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहनों को कब मिलेंगे 2100 रूपये? मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीधा बता दी तारीख


मुंबई: वित्तमंत्री अजित पवार ने आज राज्य का बजट पेश किया। करीब सात लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया गया। बजट में वित्तमंत्री ने कई परियोजनाओं को लेकर जहां बजट आवंटन किये, वहीं नई परियोजनाओं की घोषणा की। सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक लाड़ली बहना योजना को लेकर राज्य सरकार ने 36 हजार करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि, बहनों को 2100 रूपये कब मिलेगा? वहीं इस सवाल पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने तारीख का अभी ऐलान कर दिया है। 

बजट के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने दोनों उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर संयुक्त प्रेसवार्ता की। जहां मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना को लेकर पूछे सवालों पर भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने 2100 रुपए देने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, "किसी भी योजना को तैयार करने के लिए उनकी संख्या पर निर्भर रहता है। लाड़ली बहना की जो संख्या थी उसमें कुछ नाम कटे तो स्वाभाविक है उसके लिए आवंटित होने पैसे में कमी होगी।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, "पिछले ट्रेंड के अनुसार देखते हुए हमने योजना के लिए पैसे का आवंटन किया है। और जब अगर पैसे बढ़ाने होंगे तो हम बढ़ा देंगे। योजना को लेकर कोई दिक्कत नहीं, जितनी जरुरत है उतना पैसा बजट में रखा गया है।" 

महिलाओं को 2100 रूपये देने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, "इसको लेकर हमारा काम चल रहा है। आखिर में बजट का बैलेंस रखना पढता है और अपनी घोषणा भी पूरी करनी है। वर्तमान में ट्रेंड हमारे अच्छे हैं। राष्ट्रीय एवरेज के मुकाबले हम सात प्रतिशत से ज्यादा का टैक्स कलेक्ट कर रहे है। लेकिन उसी समय अच्छे से अपने योजना चलानी है तो आर्थिक स्थिति को भी देखना पड़ेगा। राजकोषीय घाटा है वह तीन प्रतिशत से ज्यादा नहीं जा सकते हैं।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हम ने बजट में अपनी आमदनी बढ़ाने को लेकर कई प्रावधान किया है, जिससे हमने जो वादा किया है हम उसे पूरा करेंगे।"

अप्रैल महीने में 2100 रूपये मिलने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, "अप्रैल महीने में महिलाओं को 1500 रूपये ही मिलेगा। लेकिन जैसे ही हम शुरू करेंगे तो महिलाओं को 2100 रूपये मिलेंगे। और इसकी बाकायदा घोषणा की जाएगी। छुपकर नहीं बल्कि सार्वजनिक घोषणा के साथ काम शुरू किया जाएगा।"