logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

LPG का विकल्प बनेगा Ethanol? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लॉन्च की नई स्टोव टेक्नोलॉजी


नागपुर: देश में रसोई गैस यानी LPG की बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई इथेनॉल आधारित स्टोव टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में गडकरी ने दावा किया कि यह नया स्टोव पारंपरिक LPG सिलेंडर से सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल साबित हो सकता है।

भारत सरकार लंबे समय से बायोफ्यूल मिशन को बढ़ावा दे रही है। इसी दिशा में अब इथेनॉल को कुकिंग फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू हो गई है। गडकरी द्वारा लॉन्च किया गया यह स्टोव सीधे इथेनॉल से नहीं, बल्कि इथेनॉल और पानी के मिश्रण से चलता है। इस मिश्रण से स्वच्छ फ्लेम तैयार होती है, जिससे खाना पकाया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक यह तकनीक कमर्शियल LPG सिलेंडर की तुलना में सस्ती पड़ेगी, जिससे आम लोगों और होटल व्यवसायियों का मासिक खर्च कम हो सकता है। इसके साथ ही यह तकनीक प्रदूषण भी कम करेगी क्योंकि इथेनॉल जलने पर कार्बन उत्सर्जन बेहद कम होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारत अपनी LPG और कच्चे तेल की बड़ी जरूरत विदेशों से पूरी करता है। ऐसे में इथेनॉल आधारित कुकिंग सिस्टम देश की आयात निर्भरता कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इससे किसानों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है क्योंकि इथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने और मक्के से होता है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि घरों में बड़े पैमाने पर इथेनॉल स्टोव शुरू करने से पहले सुरक्षा मानकों, सप्लाई चेन और उपलब्धता को लेकर कई चुनौतियों पर काम करना होगा। सरकार फिलहाल इस तकनीक को शुरुआती स्तर पर आगे बढ़ा रही है।