logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर गैस रिसाव में जनता की मदद करते-करते भाजपा नेता राशिद हुसैन बीमार, अस्पताल में भर्ती


चंद्रपूर: शहर के रहमत नगर क्षेत्र में कल दोपहर महापालिका के एसटीपी प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इस घटना के चलते आसपास के नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ़, खाँसी और गले में जलन जैसी समस्या होने लगी। जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक आघाड़ी के शहर अध्यक्ष राशिद हुसैन तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया। साथ ही राजस्व प्रशासन, महापालिका और पुलिस विभाग को तुरंत सूचित कर राहत कार्य तेज करवाया।

इस दौरान नागरिकों की मदद करते समय खुद राशिद हुसैन की तबीयत बिगड़ गई। वही विधायक किशोर जोरगेवार इन्होने राशीद हुसेन को तत्काल अस्पताल मे भरती होने की सूचना की व स्वयं घटनास्थळ पर मौजूद रहे उन्हें तत्काल बुक्कावार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

रहमत नगर घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए गैस रिसाव के बाद बड़ी संख्या में लोगों को साँस लेने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ा।

प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण पाने का दावा किया है और अब हालात सामान्य होने की जानकारी दी है। पर इस गंभीर परिस्थिती के समय राशीद हुसेन ने दिखाई हुई तत्परता और लोगो की की हुई मदत से उनकी सरहाना की जा रही है।