logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

‘मनोरंजन क्लब’ में जुआ, महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा पर पुलिस का छापा


चंद्रपुर: चंद्रपूर जिल्हे के महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा से सटे कोलसा गाँव में मनोरंजन क्लब के नाम पर चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। पिछले कई दिनों से यहाँ राज्य और राज्य के बाहर से आने वाले लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे थे, जिसकी गोपनीय जानकारी स्थानीय अपराध शाखा को मिली थी।

इस आधार पर स्थानीय अपराध शाखा, गोंडपिपरी व लाठी पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त रूप से कोलसा स्थित राजीव समाधान बहुउद्देशीय सोसायटी के नाम से चल रहे मनोरंजन क्लब पर पहुंचे। जांच में पता चला कि महेश्वर गोपाल नायक अजमेरा (निवासी – आसिफाबाद, तेलंगाना) ने सोसायटी के कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर वहां जुए का आयोजन किया था।

यह गतिविधि मनोरंजन क्लब के लाइसेंस और नियमों का खुला उल्लंघन थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर, ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान जब्त किया। पुलिस ने इस मामले में आयोजक और सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच लाठी पुलिस द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी मनोरंजन क्लब या किसी अन्य स्थल पर अवैध जुआ खेले जाने की जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या चंद्रपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष (डायल 112) पर सूचित करें।