logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले सभी स्कूलों को आज सुट्टी घोषित जोरदार बारिश की संभावना


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में बदलते मौसम और बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि जिले के सभी शासकीय तथा निजी स्कूलों में आज दिनांक 25 9 2025 अवकाश घोषित किया जाता है।

जिन शैक्षणिक संस्थानों में सुबह की की कक्षाएँ पहले से शुरू हो चुकी हैं, उन्हें भी निर्देश जारी किए गए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुबह 11 बजे तक घर भेज दिया जाए। यह निर्णय बच्चों एवं विद्यालय के स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से बचा जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदार, समूह विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी एवं समूह शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा यह जानकारी तुरंत संबंधित संस्थानों और अभिभावकों तक पहुँचाने के निर्देश दिए हैं।