logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

दो हजार करोड़ रुपये से अधिक बकाया! ठेकेदार कर सकते हैं सरकारी प्रोजेक्ट्स का बहिष्कार, 30 को होगा निर्णय


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: महाराष्ट्र में शासकीय कामकाज कर रहे ठेकेदार इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। सड़क, पुल, शासकीय इमारतें व विविध सिविल वर्क करने वाले ठेकेदारों को पिछले एक वर्ष से उनके कार्यों के भुगतान नहीं मिले हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिती डगमगली है। इस संदर्भ में आज चंद्रपुर जिले के ठेकेदार संघटना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ठेकेदारों के समक्ष निर्माण हुई समस्याओं, थकीत देयकों और शासन की टालमटोल भूमिका को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, पिछले एक साल में राज्यभर के विभिन्न विभागों में किए गए कार्यों का करीब 2,000 से 3,000 करोड़ रुपये का भुगतान शासन की ओर से बकाया है। इस देरी के कारण अनेक ठेकेदार कर्ज के बोझ तले दब गए हैं और कई अधर मे पड गये हैं।

बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो ठेकेदार आनेवाले समय में संपूर्ण शासकीय कामकाज व निविदा प्रक्रियाओं का बहिष्कार कर सकते हैं। इस संबंध में 30 जुलाई को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि ठेकेदारों ने बहिष्कार का रास्ता चुना, तो आगामी काळ में शासन के विविध विकास प्रकल्प ठप्प हो सकते हैं और उसका सिधा असर सरकारी परियोजना और जनता पर पड सकता है।