logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

इरई बांध के सात दरवाजे 0.50 मीटर खुले, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने की संभावना; किनारे रहने वाले नागरिकों को सतर्कता का इशारा


चंद्रपुर: पिछले तीन दिनों से चंद्रपुर जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस भारी वर्षा के कारण जिलेभर की नदियों, नालों और बांधों में जलस्तर में बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। विशेष रूप से चंद्रपुर शहर से सटे इरई बांध के जलस्तर में तेज़ी से बढ़ोतरी होने पर, सुरक्षित स्तर से अधिक पानी भर जाने के चलते प्रशासन ने कदम उठाते हुए इरई बांध के सातों दरवाजे 0.50 मीटर तक खोलने का निर्णय लिया है। दरवाजे खोले जाने से बड़ी मात्रा में पानी नदियों और नालों में छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण आसपास के क्षेत्रों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

प्रशासन ने नदी और नालों के किनारे रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर गांवों, बस्तियों तथा नदी किनारे की खेती योग्य जमीनें पानी में डूबने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन, महानगरपालिका राजस्व विभाग तथा आपदा प्रबंधन दल अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दरवाजे खोले जाने के संबंध में स्थानीय नागरिकों को समय-समय पर जानकारी दी जा रही है। प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक नदी किनारे जाने से बचें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।