logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रिटायरमेंट की उम्र में बेला थाने का पुलिस उपनिरीक्षक 45 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ़्तार


नागपुर- नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधीन आने वाले बेला पुलिस थाने के एक पुलिस उपनिरीक्षक को 45 हजार रूपए की नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया गया है.रिश्वतखोर उपनिरीक्षक का नाम 57 वर्षीय दिलीप पुंडलिक सपाटे है जिसने रेती के जप्त ट्रक को छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगी थी.रिश्वत की रकम मांगी तो 75 हजार रूपए गयी थी जिसकी पहली किश्त लेते हुए गिरफ़्तार किया गया.एंटी करप्शन ब्यूरो के पास 30 अगस्त को उपनिरीक्षक की शिकायत मिली थी.जिसके बाद जाल बिछाकर गुरुवार को आरोपी को गिरफ़्तार किया गया.
एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता जो बिलालनगर- मंगरूलपीर , वाशिम निवासी है जिसका रेती के ट्रांसपोर्ट का काम है.26 अगस्त के दिन चेकिंग के दौरान शिकायतकर्ता के ट्रक को बेला पुलिस की टीम ने पकड़ा था.जिसे छोड़ने के लिए और भविष्य में होने वाली रेत की ढुलाई के दौरान प्रत्येक ट्रक ( 5 ट्रक प्रत्येक 15 ) हजार ऐसे 75 हजार रूपए की मांग नागपुर के फ्रेंड नगर निवासी उपनिरीक्षक द्वारा की गई.शिकायतकर्ता इसके लिए तैयार नहीं था लिहाजा उसने एसीबी से इस बाबत शिकायत कर दी जिसके बाद जाल बिछाकर रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी को गिरफ़्तार कर लिया गया.