logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कपिल नगर में गोवंश अवशेषों का भंडारण उजागर, पुलिस व बजरंग दल की संयुक्त कार्रवाई में 27 टन खाल जब्त


नागपुर: कपिल नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बजरंग दल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई होटल ताज सेलिब्रेशन के पीछे स्थित एक गोदाम पर की गई, जहां से लगभग 27 टन गोवंश की खाल और अन्य अवशेष बरामद किए गए। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह अवशेष प्रिजर्वेशन के लिए कोलकाता भेजे जाते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चर्बी से भरे डिब्बे भी बरामद किए, जिन्हें आगे प्रोसेसिंग के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। जांच में सामने आया है कि यह प्रॉपर्टी 72 वर्षीय अब्दुल हफीज शेख करीम की है। 

पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और वहां खड़ी कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाकर घटनास्थल पर शांति बहाल की। इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है और उनके खिलाफ एनिमल प्रिजर्वेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कपिल नगर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।