logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: अजनी में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शव जलाकर सबूत मिटाने का किया प्रयास


नागपुर: अजनी थाना अंतर्गत सेंट्रल रेलवे कॉलोनी, जयवंत नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। एक मजदूर ने अपने ही दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल से मिली रिपोर्ट के आधार पर हत्या के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धनसिंग दमरसिंग उईके  मंडला (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गणेश धुर्वे  निवासी आवुराई कटंगी, जिला मांडवा (मध्यप्रदेश) बताया जा रहा है। दोनों लगभग 10–15 दिनों से अजनी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे थे और वहीं पर रहते भी थे। 

घटना 19 नवंबर की रात की बताई जा रही है। ठेकेदार श्याम चहांदे को मृतक धनसिंग ने फोन करके बताया था कि गणेश धुर्वे स्थल से लाइट बंद कर चला गया है। अगले दिन सुबह जब मिस्त्री हलीम निर्माण स्थल पर पहुँचा तो उसने ऊपर के कमरे में धनसिंग का जला हुआ शव देखा। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।शव परीक्षण रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतक की मौत जलने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिनमें आरोपी गणेश धुर्वे को रात में भागते हुए देखा गया। 

जांच में पाया गया कि आरोपी ने पहले अपने दोस्त का गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को आग लगाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।फिलहाल पुलिस ने हत्त्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। हालांकि इस हत्या के मामले में शामिल आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है जिसकी तलाश की जारी है।