logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Gondia: कलयुग की हत्यारिन माँ! मामूली स्वार्थ के लिए 20 दिन के बच्चे को नदी में फेंक ली उसकी जान


गोंदिया: 17 नवंबर को रात करीब 11 बजे रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत डांगुरली में 20 दिन के बच्चे के चोरी होने का मामला सामने आया। इस मामले से हड़कंप मच गया था। इस बीच, जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रावनवाड़ी पुलिस ने जांच तेज कर दी। 19 नवंबर को सुबह बच्चे का शव महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली वाघ नदी के किनारे पानी में तैरता हुआ मिला। इस बीच, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मां ने ही बच्चे को नदी बेसिन में फेंका था। कुल मिलाकर, 'पूत-कपूत सुने हैं पर न माता सुने कुमाता' वाली कहावत को इस घटना ने कलंकित कर दिया।

गोंदिया जिले के डांगुरली गांव की रिया राजेंद्रसिंह फेये ने 20 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। इसी बीच, 17 नवंबर को रात करीब 10 बजे बच्चे की मां टॉयलेट के लिए बाहर गई और कुछ मिनट बाद जब लौटी तो 20 दिन का बच्चा गायब था। महिला ने अपने पति और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। आस-पास के इलाके में तलाश करने के बाद रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

गांव में नदी के किनारे बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की तो जांच में पता चला कि बच्चे की मां ने ही बच्चे को मार डाला है। रिया की शादी राजेंद्रसिंह फेये से हुई थी। शादी के बाद रिया काम करना चाहती थी। इसलिए वह बच्चा नहीं चाहती थी, रिया गर्भवती हो गई और उसके पति ने उसे अबॉर्शन नहीं कराने दिया। 20 दिन पहले बच्चे का जन्म हुआ। 

इसके बाद उसे अपने स्वार्थ के चलते यह सोचा बच्चे की वजह से उसे घर पर ही रहना होगा और वह काम नहीं कर पाएगी। इसलिए, बच्चे के जन्म के बाद रिया ने बच्चे को मारने की साज़िश रची और उसने आधी रात को बच्चे को घर के पास एक नदी में फेंक दिया। निर्दयी आरोपी माँ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ रावनवाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।