logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

रायगढ़ में दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 1725 करोड़ की ड्रग्स


रायगढ़- रायगढ़ जिले की उरण तहसील के न्हावाशेवा बंदरगाह पर ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद हुई है.दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने इस कार्रवाई को करते हुए 22 टन हीरोइन को जप्त किया है.जिसकी कीमत 1725 करोड़ रूपए आंकी गयी है.एक कंटेनर से ड्रग्स की यह बड़ी खेप बरामद हुई है.नशीली दवाओं को लेकर यह दिल्ली पुलिस की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है.पुलिस ने बरामद ड्रग्स को सीज़ कर लिया है और जाँच की जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ दिन पूर्व अफ़ग़ानिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ़्तार किया था.पूछताछ में इस दोनों ने कई ड्रग्स रैकेट से जुडी कई अहम जानकारिया दी थी.इसी के आधार पर पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व 1200 करोड़ ड्रग्स की खेप को पकड़ा था.इसी मामले की जाँच के दरमियान पुलिस को मुंबई एक एक बंदरगाह पर एक कंटेनर में भरकर ड्रग्स लाये जाने की जानकारी मिली थी.इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस का दल न्हावाशेवा बंदरगाह पहुँचा।जहां से बरामद हुए कंटेनर में 1725 करोड़ रूपए की ड्रग्स बरामद हुई.दिल्ली पुलिस के मुताबिक रायगढ़ में ड्रग्स की लैंडिग होने के बाद इसे दिल्ली लाया जाने वाला था.