logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाबालिग अपहरण मामला: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भाग गए थे बालाघाट


नागपुर: नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस किडनैपिंग में शामिल मुख्य आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बालाघाट से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का नाम लक्ष्मण परते हैं। पुलिस दोनों को लेकर नागपुर पाउच चुकी है और आगे की कार्रवाई कर रही है। 

सीताबर्डी पुलिस थाने के भीड़भाड़ वाले धर्मपेठ परिसर से कुछ दिन पहले एक नाबालिग छात्र का बाइक सवार दो युवकों ने जबरदस्ती अपहरण कर लिया था। हालांकि 15 वर्षीय यह छात्र किसी तरह पारडी परिसर से आरोपियों के चुंगल से भाग निकला था और जिसके बाद इसकी शिकायत सीताबर्डी पुलिस से की गई थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम ने इन दोनों युवकों को बालाघाट से हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में और उसके नाबालिग साथी का समावेश है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग और मुख्य आरोपी काम के सिलसिले से बालाघाट से नागपुर आए थे और काम नहीं मिलने के बाद उन्होंने इस नाबालिग छात्र की किडनैपिंग करने का प्लान रचा था ।इसके लिए उन्होंने पहले एमआईडीसी परिसर से 1 दुपहिया गाड़ी चोरी की और बाद में नाबालिग छात्र को किडनैप कर लिया। आरोपी छात्र के पास का मोबाइल फोन अपने साथ लेकर गए थे और इसी फ़ोन की लोकेशन के आधार के आधार पर  पुलिस इन दोनों आरोपियों तक जा पहुंची थी। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।