logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

"ये बाप नहीं राक्षस है" 7 महीने की बेटी को रास्ते में छोड़ा


चंद्रपुर- चंद्रपुर की गोंडपिपरी के विट्ठलवाड़ा गांव में एक दिल को पसीज कर रख देने वाली घटना सामने आयी है.इस घटना के तहत एक बाप अपनी ही एक बेटी को सड़क से छोड़कर भाग गया.इस घटना को देखने वाले लोगों ने आरोपी को न केवल पकड़ा बल्कि उसे पुलिस को भी सौपा। गोंडपिपरी तहसील के ही शिरशी बेरेडी गांव में रहने वाले कुमोद पौरकर नामक युवक की विट्ठलवाड़ा गांव में रहने वाली भाग्यश्री शालीक देवतले से विवाह हुआ था.विवाह के बाद दोनों को एक बेटी हुई.बेटी 7 दिन की है.शनिवार को आरोपी कुमोद बेटी को देखने के लिए अपने ससुराल आया जहां फ़िलहाल उसकी पत्नी और हालही में जन्म लेने वाली बेटी रह रही है.इस मुलाकात के दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ.जिसके बाद आरोपी कुमोद अपनी 7 दिन की बेटी को लेकर भाग गया.इसके बाद उसने गांव में ही एक जगह अपनी नवजात बेटी को छोड़ कर भागने लगा.यह सब देख रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ा और ग्रामपंचायत कार्यालय ले गए.जिसके बाद उसे पुलिस को सौप दिया गया.नवजात बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.