logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

दिवाली के दिन बाघ के हमले में 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत


चंद्रपुर-चंद्रपुर में बाघ और इंसानों शुरू संघर्ष का असर दीपावली के दिन भी देखने को मिला। जिले के माजरी में इंसानी बस्ती में घुसकर एक बाघ ने दीपावली के दिन एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। 37 वर्षीय दीपू सियाराम सिंग महतो मृत व्यक्ति का नाम है.दीपू एक निजी कंपनी में काम करता है.एक घर में छुपे बैठे बाघ को दीपू दिखाई देने पर उसने उस पर हमला बोल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.दीपू की चिल्लाहट की आवाज सुनकर नागरिक घटनस्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी.दीपू की खोजबीन करने पर उसका शव नाले के पास बरामद हुआ.बीते काफी दिनों से वेकोली की अलग-अलग बस्तियों में बाघ की मौजूदगी से दहशत है.बताया जा रहा है की दीपू जी रास्ते से जा रहा था वह इलाका ग्रामपंचायत का था लेकिन वहाँ स्ट्रीट लाइट भी नहीं थी.घटना की जानकारी मिलने पर वह विभाग मौके पर पहुंचा और शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.