logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: चिखलदरा पंचबोल पॉइंट पर बवाल; जिप्सी चालक ने पर्यटक के साथ की मारपीट


अमरावती: विदर्भ का स्वर्ग कहलाने वाला चिखलदरा इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है, लेकिन इसी भीड़भाड़ के बीच वहां एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। पंचबोल पॉइंट पर घूमने आए पर्यटकों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद गाना गाने को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक स्थानीय जिप्सी चालक ने हस्तक्षेप करते हुए पर्यटकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पर्यटकों को बेरहमी से पीटा जाता दिख रहा है।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब घटना के बाद कई अन्य जिप्सी चालक एकजुट होकर पर्यटकों पर दोबारा हमला करने की फिराक में थे। हालात गंभीर होते देख पर्यटक किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और छिप गए। गनीमत रही कि समय पर चिखलदरा पुलिस को इस घटना की जानकारी मिल गई।

एपीआई प्रवीण पाटिल अपनी टीम के साथ तुरंत पंचबोल पॉइंट पर पहुंचे और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।