logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस बल की बड़ी कार्रवाई, पांच लाख रुपये के गांजे सहित 4 तस्कर गिरफ्तार


गडचिरोली: गडचिरोली जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध व्यवसायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने सभी चौकी, उपचौकी एवं पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते गडचिरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असरल्ली सीमा अंतर्गत मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे एक वाहन से 50 किलो गांजा पकड़ा है। इसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है।        

पुलिस स्टेशन असरल्ली के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश गवले को गोपनीय सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ राज्य से एक चार पहिया वाहन से मादक पदार्थ (गांजा) आसरल्ली आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने पातागुडम रोड पर एमएससीबी कार्यालय के पास जाल बिछाया। जब उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो वाहन की पिछली डिक्की में दो हल्के भूरे रंग के कपड़े के बैग मिले।

तलाशी लेने पर उक्त बैग से लगभग 50 किलोग्राम गांजा पुलिस के हाथ लगा जिसकी कीमती कुल पांच लाख रूपये है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वाहन सहित कुल 11 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम तिलक नगर जगदलपुर, बस्तर निवासी खेतसिंह कुंभसिंह मेड़तिया, माधव सिंह कुंभसिंह मेड़तिया, बीजापुर निवासी ड्राइवर कृष्णा तुलसीराम सहाणी, शांतिनगर, बीजापुर निवासी देवांशु ओणेश्वर जाड़ी हैं। यह सभी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं। सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

उक्त कार्रवाई आसरल्ली थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश गावले के के मार्गदर्शन में पुलिस नायक रमेश नरोटे, साईनाथ गुरनुले, अशोक चांगिरे, विविंशन अनवणे, राजू कलंबे, बापूराव काले, सिपाही हांडे, रामचंद्र भालेराव ने की।