logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि महामार्ग पर फिर बड़ा हादसा; एक की मौत, चार गंभीर घायल


बुलढाणा: समृद्धि महामार्ग पर फिर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है। हादसा सोमवार आधी रात को  सिंदखेड राजा तहसील के मुंबई कॉरिडोर के 320 चैनल के पास हुआ। अभी प्रयागराज महाकुंभ से वापस संभाजीनगर लौट रहे थे। 

संभाजीनगर जिले के वडगांव कोल्हाटी के पांच लोग प्रयागराज में शुरू महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के बाद सभी समृद्धि महामार्ग से वापस अपने गृह जिले लौट रहे थे। सोमवार रात को जैसे ही वाहन सिंदखेड राजा तहसील के मुंबई कॉरिडोर के 320 चैनल के पास पहुंचे, अचानक ड्राइवर अक्षय भगवान नरले (27) को नींद आ गई। जिसके कारण वाहन से उसका नियंत्रण छूट गया और कार साइड रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद कार दो बार पलटी हुई।

इस हादसे में रूपाली भगवान नराले (उम्र 45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भागवत देवीदास नरले (आयु 55), संजय खंडोबा पवार (उम्र 65 वर्ष) और मंगला संजय पवार (60) गभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण महामार्ग पर जाम लग गया था। जिसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटाया और यातायात बहाल किया।