logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

Bhandara: सरकारी अनाज गोदाम से 72 कट्टे चावल चोरी करने का प्रयास, पांच आरोपी गिरफ्तार


भंडारा: जिले में सरकारी अनाज गोदामों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पवनी पुलिस थाना क्षेत्र के आमगांव स्थित सरकारी अनाज गोदाम से चावल के 72 कट्टे पिकअप वाहन में भरकर चोरी करने का प्रयास किया गया। हालांकि, किसी के आने की आहट लगते ही आरोपी पिकअप वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 6 लाख 13 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पिकअप में भर लिए थे चावल के 72 कट्टे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमगांव स्थित सरकारी अनाज गोदाम से चावल के 72 कट्टे निकालकर पिकअप वाहन में भरे गए थे। आरोपी चावल लेकर फरार होने की तैयारी में थे, लेकिन इसी दौरान किसी के आने का संदेह होने पर वे वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 6 लाख 13 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

चार दिन में सरकारी गोदाम में चोरी की दूसरी घटना
भंडारा जिले में सरकारी अनाज गोदाम से चावल चोरी की यह इस सप्ताह की दूसरी घटना बताई जा रही है। इससे चार दिन पहले साकोली स्थित सरकारी अनाज गोदाम से भी चावल के कट्टे चोरी किए गए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से सरकारी अनाज के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस की जांच जारी
पवनी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। सरकारी अनाज गोदामों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी हो गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में चोरी की अन्य घटनाओं से कोई संबंध सामने आता है या नहीं।