logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: खामगांव तहसील में दो गुटों में जमकर चले पत्थर, परिसर में तनाव की स्थिति; मौके पर पुलिस मौजूद


बुलढाणा: जिले के खामगांव तहसील के वझार गांव में दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। इस घटना में सात लोग गंभीर घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, विवाद के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की मूर्तियों की अनधिकृत स्थापना को लेकर गांव के दो समुदाय में विवाद हो गया। दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और पत्थरबाजी हुई तथा कम से कम छह से सात ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खामगांव ग्रामीण पुलिस गांव पहुंची। और स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी क्षेत्र में कुछ लोगों ने डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया और सांप्रदायिक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।