logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बाघ शिकारियों की गिरफ्तारी के मामले में चंद्रपुर वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मेघालय के शिलांग से पूर्व सैनिक गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन


चंद्रपुर: वन विभाग की एक विशेष टीम 25 जनवरी को चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील के जोगापुर जंगल में देश के कुख्यात बाघ शिकारी अजीत राजगोंड को पकड़ने में सफल रही। अजीत राजगोंड का मेघालय राज्य के शिलांग के पूर्व सैनिक लालनेई सांग के साथ संबंध साबित हुआ। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद, टीम ने पूर्व सैनिक को हिरासत में लिया और राजुरा ले आई है। वन विभाग लालनेई सांग को अदालत में लाकर चार दिन की वन हिरासत में लेने में सफल रहा है।

25 जनवरी को मूर्ति मार्ग के जंगल में रहने वाले अजीत राजगोंड और पांच महिलाओं को वन विभाग ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसने वह स्थान बताया जहां वन्यजीवों को मारकर छिपाया गया था। खुदाई से कुछ वन्य जीवों के अवशेष प्राप्त हुए। फॉरेंसिक जांच के बाद अवशेष बाघ के पाए गए। आगे की जांच करने पर, मेघालय की राजधानी शिलांग से कुछ ही दूरी पर रहने वाले लालनेई सांग को वन विभाग ने हिरासत में ले लिया।

अब कहा जा रहा है कि बहेलिया जनजाति का चीन के जरिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंध सामने आया है। इस जनजाति ने विदर्भ में कितने बाघों का शिकार किया? वन विभाग इसकी जांच कर रहा है कि उनके अवशेष कौन और कहां ले गया। 

देखें वीडियो: