logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर वन विभाग के जाल में फंसा शिकारी, कुख्यात बहेलिया गिरोह का सरगना राजुरा से गिरफ्तार


चंद्रपुर: जिले की राजुरा तहसील में वन विभाग ने बाघों के शिकार के लिए कुख्यात बहेलिया गिरोह के सरगना अजीत राजगोंड को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर 2013 से 2015 के बीच विदर्भ क्षेत्र में कम से कम 19 बाघों का शिकार करने का शक है। 

अजीत और उसके दो भाई, केरू और कुट्टू, इन शिकारों के मुख्य सूत्रधार बताए जाते हैं। 2015 में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने अजीत को तिरुपति से गिरफ्तार किया था। इसके बाद, सीबीआई ने मामले की जांच कर अदालत से उसे सजा दिलवाई थी। हालांकि, सितंबर 2024 में अजीत जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब अजीत जैसे कुख्यात शिकारी का अचानक राजुरा तहसील में पकड़ा जाना वन विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। 

यह सवाल उठ रहे हैं कि अजीत इस इलाके में कितने समय से सक्रिय था? क्या उसने इस क्षेत्र में बाघों का शिकार किया है? और उसकी गिरोह के कितने सदस्य अभी भी इस इलाके में मौजूद हैं? वन विभाग की एक विशेष टीम अजीत से गहराई से पूछताछ कर रही है। 

देखें वीडियो: