logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; मेफोड्रोन ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, करीब साढ़े 9 लाख का माल जब्त


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ममुक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक महेश कोंडावर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मेफोड्रोन (एमडी) ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रयातवारी इलाके के निमवाटिका में जाल बिछाया और संदिग्धों के चार पहिया वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 23.46 ग्राम एमडी (मेफोड्रोन) पाउडर बरामद हुआ। आरोपियों के पास जब्त किए गए माल की कीमत 9 लाख 40 हजार रुपये है।   

इस मामले में मालू उर्फ ​​नसीब आरिफ खान, दीपक अशोक कुमार असवानी, जमीर शब्बीर शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।