logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर में कोयला माफिया फिर सक्रिय, ‘काला सोना' बना कालाबाजारी का शिकार, फिर चर्चा में ‘अग्रवाल-जैन’ की जोड़ी


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में खनिज संपत्ति की लूट और कोयला तस्करी के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए विधायक सुधाकर अडबाले ने कहा है कि वे जल्द ही इस गंभीर मुद्दे को विधान परिषद में उठाएंगे।

विधायक अडबाले ने कहा कि जिले में हो रही कोयले की कालाबाजारी और खनिज संपत्ति की लूट ने चंद्रपुर की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इस तरह की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित विभागों द्वारा इसकी गहन समीक्षा करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि चंद्रपुर जिले की खनिज संपदा जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कुछ माफिया और प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा इसे गैरकानूनी तरीके से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 

विधायक अडबाले ने इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए।

यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस विषय पर क्या कदम उठाती है और विधान परिषद में इस पर किस तरह की चर्चा होती है।