logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में अपराधियों का तांडव; पुलिस हिरासत में 17 आरोपी, हत्या के प्रयास और दंगा जैसी धाराओं के तहत मामला किया गया दर्ज


नागपुर: शहर में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए जहां पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और रूट मार्च कर रही है, वहीं अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम हथियार लहराते नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत इसका दखल लिया है और अभी तक इस मामले में शामिल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनके खिलाफ हत्या के प्रयास और दंगा जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । 

बुधवार देर रात करीब 11 बजे शांति नगर थाने के अंतर्गत NIT गार्डन के पास विनायक राव देशमुख हाईस्कूल के समीप का नज़ारा दहला देने वाला था। दुपहिया वाहनों पर सवार अपराधियों ने हाथों में हथियार लहराते हुए राहगीरों को डराया, गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा मचाया।

गौरतलब है कि इसी इलाके में बुधवार शाम पुलिस ने रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का दावा किया था। ऐसे में घटना के बाद नागरिकों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी तैयारी पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए थे। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए  जिनका तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस हरकत में आई। गुरुवार को पुलिस ने पूरे परिसर में  सर्च अभियान चलाया। और शाम होते-होते इस मामले में शामिल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना दो गुटों के बीच पैसों के लेन के विवाद को लेकर शुरू हुई थी और इसकी चपेट में वहां के स्थानीय नागरिक आ गए जिनका इस घटना से कोई भी लेना-देना नहीं था। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भी रोस फैल गया है और उनका कहना है कि तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर परिसर में उनकी परेड निकाली जाए साथ ही गाड़ियां में हुई तोड़फोड़ के नुकसान की भी भरपाई की जाए। 

इस घटना में 8 से 9 गाड़ियों में अपराधियों ने तोड़फोड़ की थी हालांकि एतिहात के तौर पर पुलिस ने इस पूरे परिसर में कानून व्यवस्था के लिहाज से भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात किया है। गुरुवार को पुलिस के आला अधिकार परिसर में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

साथ ही इस मामले में शामिल 17 आरोपियों को अभी तक पुलिस ने हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने दंगा और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नागपुर शहर में बुधवार रात हुई इस घटना ने पूरे शहर में खलबली मचा दी है तो वहीं पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने का भी आह्वान किया है।