logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Kamptee: रनाला के शहीद नगर में दो माह के भीतर एक ही घर में दूसरी चोरी, चोर नकदी व चांदी के जेवरात लेकर फरार


नागपुर: नवीन कामठी पुलिस थाना क्षेत्र के शहीद नगर रनाला में अज्ञात चोरों द्वारा दूसरी बार बंद घर में घुसकर नकदी और चांदी के आभूषण लूटने की घटना सामने आई है।

शहीद नगर रनाला निवासी शेख सलीम शेख बिस्मिल्लाह घर में ताला लगाकर नागपुर के अस्पताल गए थे। रात में वो नागपुर में एक रिश्तेदार के यहाँ रुके थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर बेडरूम में रखी अलमारी को तोड़ दिया और नकदी, चांदी के आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने शेख सलीम शेख बिस्मिल्लाह के घर का दरवाजा खुला देखा। उन्होंने शेख सलीम को घटना की जानकारी दी। वह रात करीब 9 बजे घर आए तो उन्होंने बेडरूम की अलमारी टूटी हुई और घर का सामान बिखरा हुआ पाया। नवीन कामठी पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है। गौरतलब है कि दो महीने पहले भी इसी घर में सेंधमारी की घटना हुई थी।