logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नंदनवन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, मिहान की एक आईटी कंपनी में काम करता था युवक


नागपुर: नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चिटणीस नगर में  एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान संकेत शत्रुघ्न मसराम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय युवक अपने घर में अकेला था। 

जानकारी के अनुसार, संकेत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके पिता सिलाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि संकेत मिहान स्थित हेक्सावेयर कंपनी में  काम करता था। बुधवार शाम एक रिश्तेदार के निधन के कारण संकेत के माता-पिता वर्धा गए हुए थे, उस समय वह घर पर अकेला था। इसी बीच उसने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

शनिवार सुबह फोन पर कोई भी प्रतिसाद नहीं देने के चलते उसका एक दोस्त उससे मिलने आया था। परंतु दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते और  तेज बदबू के चलते दोस्त ने पहले पड़ोसियों और बाद में पुलिस को जानकारी दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर से फांसी के फंदे पर लटके हुए संकेत मसराम को पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है जिसकी जांच पुलिस कर रही है