logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: दरियापुर-मुर्तिजापुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना, तेज गति से आ रही कार की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत


अमरावती: अमरावती में दरियापुर-मुर्तिजापुर मार्ग पर रविवार शाम के करीब एक तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मृतकों के नाम निर्माण श्रमिक गौतम अन्ना मोहोड़, और चालक कैलास एकनाथ पेठकर हैं। घटना के समय, गौतम और कैलास दरियापुर से सरकारी काम निपटाकर दोपहिया वाहन से अपने गाँव लौट रहे थे। इसी दौरान, दरियापुर-मुर्तिजापुर मार्ग पर स्वाद होटल के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार ने दोपहिया वाहन को सीधी टक्कर मार दी।

इस भीषण दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक गौतम मोहोड़ और उनके सहयोगी कैलास पेठकर के सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दरियापुर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए उप-जिला अस्पताल में रखवा दिया है। दुर्घटना में दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद, कार चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए।