logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक उपजिला अस्पताल बना कचरा डंपिंग ग्राउंड, खुले में फेंकी जा रहीं दूषित सिरिंज


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील के अंतर्गत आने वाला उपजिला अस्पताल रामटेक इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के बजाय दूषित कचरा जलाने को लेकर सुर्खियों में है। क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के रूप में जाना जाने वाला यह चिकित्सालय वर्तमान में मेडिकल वेस्ट और कचरा जलाने का केंद्र बन चुका है।

अस्पताल परिसर में कई जगहों पर दूषित रूई (कपास), सिरिंज, नीडिल और यहाँ तक कि शराब की बोतलें तक आसानी से देखी जा सकती हैं। अस्पताल के बाथरूम और पीछे के हिस्से में जलता हुआ मेडिकल कचरा और खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।

यह मेडिकल वेस्ट कचरा नालियों के माध्यम से जलस्रोतों में मिल रहा है, जिसका न केवल स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर, बल्कि जंगली जानवरों पर भी गहरा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। खुले में पड़े और जलाए जा रहे दूषित कचरे को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष है, और उन्होंने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।