logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1 करोड़ 8 लाख की ठगी, साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज


नागपुर: साइबर पुलिस थाना अंतर्गत ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का यह है सारा पैसा अलग-अलग खातों में अलग-अलग मोबाइल नंबर के माध्यम पर ट्रांसफर हुआ था। हालांकि मामले की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कुछ पैसा सीज भी किया है और आगे की जांच कर रही है। 

61 वर्षीय फरियादी  जो कि कॉग्रेस नगर में रहते हैं ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें इंटरनेट के जरिए शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर भारी आर्थिक ठगी की। आरोपीयों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के माध्यम से फिर्यादी से अलग-अलग अभी तक करीब ₹1,08,00,000 की रक्कम वसूल की। पैसे जमा कराने के बाद न तो फिर्यादी को कोई मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम वापस की गई।

फिलहाल पुलिस ने 78 मोबाइल धारकों और बैंक खाता धारकों को संदिग्ध माना है।  पुलिस की विशेष टीम इस साइबर ठगी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच में जुटी है।