logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती बैंक से साइबर अपराधियों ने उड़ाई 3.70 करोड़ रुपये की रकम, 34 खाताधारकों के खातों से निकाले गए पैसे


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती बैंक से साइबर अपराधियों ने 3 करोड़ 70 लाख रुपये की रकम उड़ा ली है. यह घटना 7 से 10 फरवरी के बीच की है. बैंक के 34 खाताधारकों के खातों से आरटीजीएस के जरिए दिल्ली और नोएडा के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. यह राशि नागपुर में यस बैंक के माध्यम से लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित की गई है. लेकिन संबंधित खाताधारकों के खाते में पैसा जमा नहीं हुआ है. इसके बाद यह घोटाला उजागर हुआ.

इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. चंद्रपुर पुलिस के साथ साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. इस प्रकार से बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है. इस घोटाले में आंतरिक स्टाफ और हैकर्स की मिलीभगत का संदेह जताया जा रहा है.

सरकारी और सहकारी बैंकों पर साइबर हमलों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है. इसलिए ग्राहकों से अपने खाते के लेनदेन पर लगातार नजर रखने का आग्रह किया जाता है.