logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर; तीन की मौत, एक गंभीर


गडचिरोली: लौह अयस्क ले जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुपहिया वाहन पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. एक गंभीर रूप से घायल है. यह घटना 25 सितंबर की शाम करीब 4 बजे की है. मृतकों में मां-बेटा और चचेरी सास शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से मारकंडा गांव में मातम पसर गया है.

मृतकों के नाम प्रियंका गणेश जंध्यालवार (24), रुद्र गणेश जंध्यालवार (5) और भावना नरेंद्र जंध्यालवार (45) हैं। नरेंद्र नरेश जंध्यालवार (52) घायल हैं. मार्कंडादेव (तहसील. चामोर्शी) का यह परिवार काम के सिलसिले में तहसील कार्यालय आया था. काम खत्म कर शाम 4 बजे दुपहिया वाहन (एमएच 33के-3135) से गांव के लिए निकला।

इसी दौरान सुरजागढ़ की ओर से लौह अयस्क लेकर ट्रक क्रमांक सीजी 08 एयू-9045 आ रहा था। ट्रक ने तहसील कार्यालय के सामने एक दुपहिया वाहन को कुचल दिया. ट्रक के निचे आने से रुद्र और भावना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रियंका ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। नरेंद्र जंध्यालवार मौत से जूझ रहे हैं.

उधर, हादसे के बाद चालक वाहन वहीं छोड़कर भाग गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में फंसे शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस समय पीओ विजयानंद पाटिल ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को ट्रक के नीचे से निकाला और अस्पताल भेजा। 

हादसे में मारे गए रुद्र के पिता गणेश जंध्यालवार की 20 दिन पहले मौत हो गई थी. परिवार इस दुःख से उबर भी नहीं पाया और दुर्भाग्यवश उसी हादसे में तीनों की मौत हो गई. इससे जंध्यालवार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और दुख व्यक्त किया जा रहा है.