logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अनैतिक संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या, यवतमाल शहर के गाडगे नगर की घटना, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण


यवतमाल: यवतमाल शहर के गाडगे नगर क्षेत्र में पति ने पत्नी के अनैतिक संबंध होने के शक के चलते हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पति-पत्नी के बीच अनैतिक संबंध के संदेह को लेकर विवाद शुरू हो गया। यह बहस इतनी बढ़ गई कि पति अमित ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। अमित उर्फ़ ​​प्रवीण सुभाष शास्त्री ने अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने आया और पत्नी की हत्या की बात कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

अमित उर्फ ​​प्रवीण सुभाष शास्त्रकार और उसकी पत्नी शालू सुभाष शास्त्रकार यवतमाल शहर के गाडगे नगर इलाके में रहते थे। इस बीच प्रवीण को अपनी पत्नी पर अनैतिक संबंध होने का संदेह हुआ। वह लगातार अपनी पत्नी पर अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाता था। इसी कारण दोनों के बीच बहस हुई। बहस बढ़ने के बाद पति ने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

मृतका शालू शास्त्रीकर एक बिजली वितरण कंपनी में काम करती थी। उसे कंपनी में काम के लिए सभी से बात करनी पड़ती थी। आरोपी प्रवीण बैनर स्टैंडी का काम करता था। पत्नी के लोगों से बात करने के चलते प्रवीण को शक हुआ और उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। आगे की जांच यवतमाल शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।