logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में नकली नोट की बिक्री के लिए तस्करों ने बनाया वीडियो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


बुलढाणा: मलकापुर और आसपास का इलाका इस समय नकली नोट बेचने का केंद्र बना हुआ है। जाली नोटों के तस्करों के हौंसले इस वक्त बुलंद हैं। इस इलाके में नागरिकों को धोखा देने के लिए सोशल मीडिया के जरिए एक के बाद एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। तीन माह पहले तस्करों ने एक वीडियो वायरल कर नकली नोट के लिए मलकापुर और धामनगांव बढे में संपर्क करने का आग्रह किया था। अब फिर इसी इलाके से दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें तस्करों को अपना मोबाइल नंबर देने और एक लाख की जगह चार लाख रुपये ले जाने की बात हो रही है, जिससे पुलिस की कार्यकुशलता पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

मलकापुर शहर और इलाके के कुछ गांवों से नकली नोटों की बिक्री और तस्करी चल रही है। इससे पहले पुलिस ने मलकापुर में गुरुद्वारे के पीछे स्थित एक स्कूल परिसर में छापेमारी की थी। इसमें मल्टी कलर ऑफसेट मशीन, सीटीपी प्लेट डेवुलसर मशीन, कैनवास मशीन समेत 40 लाख से अधिक की प्रिंटिंग मशीनें व अन्य सामग्री जब्त की गई थी। नकली नोट की छापे होने के संदेह में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी। 

इससे पहले धामनगांव बढे में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में नकली नोटों को चलाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की नोटों के साथ मिलाकर उन्हें प्रचलन में लाने के मामले का खुलासा हुआ था। इस मामले में शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

इसके बाद अब नकली नोट तस्करों ने फिर सिर उठाया है। नकली नोटों की बिक्री से जुड़े दो वीडियो दोबारा वायरल किए गए हैं। सोशल मीडिया पर देशद्रोही कृत्यों के वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है? ये सवाल आम लोग पूछ रहे हैं।