logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

नागपुर में नौकरी लगाकर झांसा देते हुए महिला को उज्जैन में बेचा,तीन आरोपी गिरफ़्तार


बल्लारपुर- एक निराधार महिला को नौकरी का लालच देकर मध्यप्रदेश के उज्जैन में 50 हज़ार में बेंच दिया गया.;इस मामले में पुलिस ने उज्जैन से दो महिला समेत एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.गिरफ़्तार आरोपियों को अदलात में पेश किया गया.जहां से उन्हें न्यायालयीन कस्टड़ी में भेज दिया गया है.इस मामले में उज्जैन से मदन अम्बाराम राठी,आशा रामटेके,और जिले के राजुरा निवासी स्वप्ना पेंदोरे को गिरफ़्तार किया गया है.इस मामले में पीड़िता 35 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रह रही थी.वो बल्लारपुर में अपने एक रिश्तेदार के यहाँ रहने आयी थी.इस दौरान पीड़िता की आशा रामटेके से मुलाकात हुई.आशा ने पीड़िता को नागपुर में नौकरी लगा कर देने की बात कही, लेकिन उसे नागपुर न लाकर उज्जैन ले जाया गया.यहाँ उसे मदन राठी नामक आरोपी को सौप दिया गया.राठी ने पीड़िता को एक कमरे में कैद कर रखा.खुद के साथ गलत होने का संदेह होने पर पीड़िता ने उज्जैन से राजुरा में अपनी मौसी को फोन किया।इसके बाद स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी.इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पीड़िता को उज्जैन जाकर बरामद किया और वही तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया.