logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पुलिस शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, दो लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त


गडचिरोली: गडचिरोली पुलिस ने शहर में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. रविवार को पुलिस द्वारा किए गए दो ऑपरेशनों में दोपहिया वाहन समेत 2 लाख 70 हजार की देशी-विदेशी शराब जब्त की गई है. पुलिस ने रूपाश्री वैकटेश बैरवार नामक महिला को गिरफ्तार किया है. जबकि कुख्यात शराब तस्कर वैकटेश बैरवार और गोपाल बावने फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार कतलम ने रविवार सुबह शहर के सर्वोदय वार्ड में कुख्यात शराब तस्कर वैकटेश बैरवार के घर पर छापा मारा और 2 पेटी अंग्रेजी शराब और 17 पेटी देशी शराब जब्त की. पुलिस ने यहां से 1 लाख 45 हजार रुपये की शराब जब्त की और वैकटेश की पत्नी रूपाश्री को हिरासत में ले लिया, लेकिन वैकटेश फरार हो गया.

दूसरे ऑपरेशन में, रविवार सुबह गश्त कर रही डीबी स्काड ने गोपाल बावने को धीवर मोहल्ले में दोपहिया वाहन पर चिल्लर विक्रेताओं को शराब की आपूर्ति करते हुए पाया. पुलिस को देखते ही गोपाल बावने वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने मौके से 10 पेटी देशी शराब और एक दोपहिया वाहन समेत कुल 1 लाख 25 हजार का सामान जब्त किया है.