logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक में चोरी की वारदात,21 लाख का माल गायब


चंद्रपुर- भद्रावती तहसील के चंदनखेड़ा में विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक में चोरी की वारदात हुई.जिसमे बैंक में रखे लॉकर को तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने नगदी समेत सोने के ज़ेवर को चुरा लिया। मंगलवार सुबह जब बैंक के कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें इस बात की जानकारी लगी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.अज्ञात चोर ईमारत की पिछली खिड़की से बैंक में घुसे थे.यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसके आधार पर पुलिस चोरो की तलाश कर रही है.बैंक कर्मचारियों के मुताबिक चोर कैश समेत कुल 21 लाख रूपए का माल ग़ायब कर उड़ा ले गए है.कैमरे में दिखाई दे रहा है कि चोर गैस कटर लेकर आये थे इसी के सहारे उन्होंने तिजोरी को तोडा है.खास है की बैंक की इसी ब्रांच में करीब 8 महीने पहले बैंक के अस्थाई कर्मचारी नंदकिशोर हनवते ने ग्राहकों के खाते में छेड़छाड़ कर 57 लाख रूपए की अफ़रा तफ़री की थी.जो इस समय जेल की हवा खा रहा है.