logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Todoba Online Booking Fruad Case: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रोहित और अभिषेक बबलू ठाकुर के आवास पर छापेमारी


चंद्रपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का गबन करने के मामले में मुख्य आरोपी रोहित और अभिषेक बबलू ठाकुर के ठिकानो पर छापेमारी की है। जाँच एजेंसी के अधिकारी बुधवार सुबह चार बजे आरोपियों के सहकारनगर स्तिथ आवास सहित विभिन्न ठिकानो पर पहुंचे और अपनी जाँच शुरू की। ईडी की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया। वहीं जिस समय जाँच एजेंसी के अधिकारी घर पर पहुंचे दोनों आरोपी भाई वहां मौजूद नहीं थे।

ताड़ोबा परियोजना के निदेशक और मुख्य वन संरक्षक डॉ. जितेंद्र रामगांवकर ने विश्व प्रसिद्ध ताड़ोबा अंधारी परियोजना में ऑनलाइन टिकट बिक्री में 12 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला उजागर किया था। इस संबंध में डॉ. रामगांवकर की शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया है। इस बीच, बाद में मामला अदालत में चला गया। वहां कोर्ट ने ठाकुर बंधुओं को पैसा जमा करने को कहा था। उस समय ठाकुर ने 2 करोड़ 41 लाख रुपए जमा कराए थे।

उन्होंने नागपुर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 12 अक्टूबर तक 3 करोड़ रुपये जमा करने की अनुमति मांगी थी। ठाकुर बंधुओं ने शेष 3 करोड़ रुपये जमा करने के लिए फिर से समय मांगा था। इस बीच, जब मामला अभी चल ही रहा था, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह सरकार नगर स्थित ठाकुर बंधुओं के आवास के साथ-साथ स्वाद होटल, पेट्रोल पंप, बेकरी व अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह टीम पांच से छह इनोवा वाहनों में नागपुर से यहां पहुंची है और इसमें 25 अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी है।