logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal : रास्ता पूछने के बहाने युवती का अपहरण कर जंगल में दुष्कर्म, आरोपी फरार


यवतमाल: आर्णी मार्ग पर जगदंबा कॉलेज के पास वन क्षेत्र एक व्यक्ति ने  एक युवती को रास्ता पूछने के बहाने रोककर जबरन कार में बैठा लिया गया। आरोपी ने युवती का अपहरण के बाद उसे जंगल ले जा कर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। एक युवती वनवासी मारोती मंदिर क्षेत्र में पैदल जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे एक सफेद रंग की कार में सवार करीब 35 वर्षीय व्यक्ति ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका।

जिसके बाद युवक ने लड़की को भरोसे में लेकर उससे घर छोड़ देने का कहकर उसने उसे जबरन कार में बैठा लिया। फिर उसने कार में उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। लड़की ने जब विरोध किया तो उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। फिर वह यवतमाल के अरनी मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर रुका, पेट्रोल भराया और कार को सीधे कॉलेज के पास एक जंगल में  में ले गए। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने  युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, उसने उसे इस मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और रात करीब साढ़े दस बजे उसे अरनी मार्ग पर एक होटल के सामने छोड़कर भाग गए। घर लौटने के बाद लड़की ने आपबीती अपनी मां और मौसी को बताई और अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत की।

जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस की एक टीम को आरोपी की तलाश के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच कर रही है। हालांकि की इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।