logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

यवतमाल: ज्वेलर्स की दुकान में चोरी; सोना, चांदी समेत करीब साढ़े 12 लाख रुपए नकद के साथ चोर फरार


यवतमाल: जिले के पुसद तहसील के शेंबाला पिंपरी में एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने सोना, चांदी और 12.48 लाख रुपए की नकदी लूट ली। यह घटना मध्यरात्रि के दौरान घटी।

चोरी किए गए सामानों में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी शामिल हैं।दुकान के मालिक कैलास दामोदर टाक ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर लौट आए थे।

अगले दिन जब उन्होंने अपनी दुकान खोली, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पांच चोर CCTV कैमरे में कैद हुए हैं, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।