logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार हमलावरों ने सिर पर किए कई वार


यवतमाल: जिले के वाघापुर स्थित जय महाराष्ट्र नगर में एक 35 वर्षीय युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना आज तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुई।हत्या किए गए युवक का नाम आशीष सोनोने बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार हमलावरों ने आशीष के सिर पर पत्थर से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के तुरंत बाद लोहारा पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

पिछले आठ दिनों में शहर में यह दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।