logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने दी धमकी, दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


नई दिल्ली: फेमस सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह उर्फ़ अरसदीप सिंह (Yo Yo Honey Singh) को गैंगस्टर गोल्डी बरार (Gangster Holdy Barar) ने जान से मारने की धमकी दी है। सिंगर ने इसको लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के पास शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, बराड़ ने वौइस नोट के जरिये यह धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

मैं बहुत डरा हुआ हूँ 

धमकी मिलने के बाद सिंगर की टीम ने दिल्ली साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद खुद सिंह पुलिस मुख्यालय पहुंचे और कमिश्नर से मुलाकात कर सुरक्षा मांगी। उन्होंने कहा, “मुझे और मेरे स्टाफ को गोल्डी बरार नमक व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी है। मैं बहुत डरा हुआ हूँ। इसलिए मैंने कमिश्नर से मुलाकात कर सुरक्षा मांगी है।” हालांकि, उन्हें क्या धमकी मिली है उन्होंने यह नहीं बताया। लेकिन यह जरूर कहा कि, “सब तय करने के बाद इसकी जानकारी जरूर दूंगा।” 

सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद चर्चा में आया

ज्ञात हो कि, पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के मामले में गोल्डी बरार का पहली बार नाम सामने आया था। मूसेवाला की हत्या के बरार ने फेसबुक पोस्ट के जरिये हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड माना जाता है। फ़िलहाल बरार कैंडेड में बैठा हुआ है। वहीं बिश्नोई के जेल में होने के कारण बरार ही कैनाडा में बैठकर गैंग को संभाल रहा है।